*विभिन्न ग्रामों के प्रवास पर विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण और लाडली बहनों और वृद्धजनों के सम्मान हेतु सप्रेम उपहार भेंट*
*रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल* दिनांक 02 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार।
गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल और उनके अन्य साथीगण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रवास पर रहे। इसी क्रम में विगत दिवस दोपहर 12 बजे ग्राम रांकई में भी उनकी उपस्थिति हुई।
शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक जालम सिंह पटेल और उनके साथ उपस्थित अन्य सभी भाजपा साथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा ग्राम के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
जालम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की विभिन्न हितग्राही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर बगैर किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार की जो भी योजनाएं आती हैं वो किसी विशेष वर्ग समुदाय के लिए नहीं होती बल्कि पात्रता के आधार पर हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि इस बार मेरे बड़े भाई व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भाजपा पार्टी की ओर से नरसिंहपुर विधानसभा सीट का प्रत्यासी चुना गया है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपेक्षा और उम्मीद जाहिर की है कि वो उन्हें अपने बहुमतों से विजयी बनाएं और अपना आशीर्वाद उन्हें प्रदान करें।
उन्होंने अपने बड़े भाई प्रहलाद पटेल के बारे कहा कि वो जिले के अंदर औद्योगिकरण की स्थापना करेंगे जिससे जिले के अधिकतर युवाओं को भी रोजगार की संभावनाएं सृजित होंगी।
अंत में उन्होंने ग्राम से उपस्थित सभी लाडली बहनों को उनके सम्मान हेतु साड़ियां, सूट और वृद्ध बुजुर्गों को साल सप्रेम उपहार स्वरूप भेंट किए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, हितग्राही लाडली बहनें, और ग्राम के सभी भाजपा कार्यकर्ता और प्रभारी, और अन्य ग्रामीणजन मौके पर मौजूद रहे।
