https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


क्या आप जानते हैं एक मुस्कुराहट क्या कमाल कर सकती है?यकीनन किसी के भी चेहरे पर मुस्कान देखकर आपके चेहरा भी खिल उठता है,है ना।

मुस्कुराहट सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि दिल को छू लेती है लेकिन उनका क्या जिनके पास मुस्कुराने का कोई कारण ही ना हो?

जिंदगी दर्द और तकलीफ का घर बनकर रह गई हो!हर तरफ सिर्फ उदासी और खामोशी!जिंदगी की तकलीफों के दर्द में डूबे हुए उदास चेहरों को देखकर कोई भला कैसे मुस्कुरा सकता है?जब हमने भरिया आदिवासी समुदाय के बच्चों के चेहरों को देखा तो उनके चेहरे पर उदासी,दर्द,बेबसी,लाचारी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।तब हमने आदिवासी भाई बहनों के साथ ऑपरेशन मुस्कान की चर्चा की और उन पहाड़ों पर ही ऑपरेशन मुस्कान की नींव डाली गई।ताकि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जा सके।इसके लिए जरूरी था बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाए।पर सवाल था की, यह कैसे संभव होगा?चूंकि फंड की समस्या एक बड़ी समस्या थी।ऐसे में जन्म हुआ ऑपरेशन मुस्कान का।

stringer24news सीईओ/फाउंडर के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के लिए अध्यक्ष धीरज भरिया,उपाध्यक्ष उज्जर भरिया,सचिव शेरसिंह,कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती को सर्व सम्मति से चयनित किया गया।

अब थी बारी फंड की समस्या कैसे हल हो!तब टीम द्वारा तय किया गया की क्राउड फंडिंग के जरिए बच्चों के लिए खाद्य सामग्री,दवाएं,खिलोने कलेक्ट किए जाए और यह सब सामग्री एवम अन्य आवश्यक वस्तुएं उपकरण एकत्रित कर उन्हे पहाड़ों पर अलग अलग किश्तों में भिजवाया जाय,क्यों की तीन पहाड़ और तकरीबन तेरह किलोमीटर का सफर बोझ सर पर उठाकर करना आसान नहीं है।किश्तों में राहत सामग्री पहुंचाने से ढुलाई में भी आसानी होगी।

ऑपरेशन मुस्कान की तमाम औपचारिकतायें पूरी करने के बाद इसे धरातल पर मूर्त रूप देना था।चूंकि इसके पहले टीम कभी क्राउड फंडिंग एक्टिविटीज में इंवाल्व नही थी,इसलिए यह हमारी टीम के लिए असमंजस की स्थिति थी की,क्या यह ऑपरेशन मुस्कान सफल होगा?

हालाकी जैसे ही लोगों तक ऑपरेशन मुस्कान की जानकारी पहुंची तो इसे लोगों का अच्छा खासा समर्थन मिला,अनेक लोगों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।

किसी ने अपने खिलोने देने की पेशकश की तो किसी ने बच्चों के लिए खाद्य सामग्री,बिस्किट टॉफी आदि देने के लिए अपनी सहमति जताई।अर्पित,अंकित, फयाज मालगुजार, छोटेलाल, शाह फैसल और नवीन के नाम से शुरू हुई सहयोगियों और दान दाताओं की फेहरिस्त समय के साथ बढ़ती जा रही है।

अक्टूबर माह के द्वतीय सप्ताह के मध्य ऑपरेशन मुस्कान के जरिए एकत्रित की गई राहत सामग्री भेजी जाएगी।

अगर आपको लगता है कि अपने जिले के इन बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आप मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। हम यहां यह स्पष्ट कर दें कि यह जरूरी नहीं है की आप आर्थिक सहायता ही करें,आप पुराने खिलोने,आवश्यक उपकरण या अन्य किसी भी प्रकार से सहायता कर सकते हैं।

stringer24news भारत सरकार के एमएसएमई अधिनियम के अंतर्गत UDYAM MP 32 - 0002276 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ विगत तीन वर्षों से नियमित समाचार सेवा प्रदान करने वाली पंजीकृत समाचार सेवा प्रदाता कंपनी है।27 लाख दर्शक/पाठक कंपनी की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा की कसौटी है। समाचार सेवा के साथ ही stringer24news विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित करता रहा है।फिर चाहे वह रोटी बैंक की स्थापना हो या फिर भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन हो,या फिर ऑपरेशन मुस्कान stringer24news गरीब ,बेबस मजबूर की आवाज बनकर हमेशा ही मदद के लिए आगे खड़ा रहा है।

यहां यह भी स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि,,इन धरने प्रदर्शन, रोटी बैंक एवम सामाजिक सेवा के कार्यों के चलते कंपनी की आर्थिक स्थिति पर फर्क पड़ा है।कंपनी की आय का एक बड़ा हिस्सा रोटी बैंक,,ऑपरेशन मुस्कान एवम सामाजिक सेवा के कार्यों में खर्च किया जाता है।हालाकि यह कभी भी बिना सहयोगियों और दान दाताओं के मुमकिन नहीं था।समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के नियमित और सुचारू संचालन में सहयोगियों और दान दाताओं का विशेष योगदान है और हम आप सभी के प्रति ह्रदय से आभारी हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर