https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 



नरसिंहपुर।

भरिया आदिवासी समुदाय के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में अपना सहयोग देते हुए बच्चों को खिलोने एवम शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

आदिवासी ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर फैयाज मालगुजार का आभार व्यक्त किया और कहा की हमें मदद की आवश्यकता है,हमारे सर पर न ठीक से छत है और न ही घर में चूल्हा जल पाता है,आप सबकी मदद से ही आज हमारे बच्चे मुस्कुरा रहे हैं।

फैयाज मालगुजार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि,ये बच्चे जो कुपोषित और नरकीय जीवन से मुख्य धारा में वापस लाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।फैयाज मालगुजार ने stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत को कलम भेटकर सम्मान किया एवम समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा की ऑपरेशन मुस्कान सिर्फ एक औपचारिकता नही बल्कि एक सार्थक कदम है।जो आगामी समय में भारिया समुदाय के इन बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर