https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


।। विवेचना ।।

*पंचायत की कुर्सी पर सरपंच पति/दबंग काबिज!*

गांव के दबंग अपने हिसाब से सरपंची चलाना चाहते है। महिला सशक्तिकरण के इस दौर में आज आरक्षण के चलते महिलाएं कुर्सी पर तो काबिज हो रहीं है किंतु उल्टे कुर्सी के झमेले में फंसकर अपना सुख चैन और खुशियां गवां रहीं हैं।

महिला सरपंच अपने अधिकारों और दयित्व का निर्वहन नहीं कर पाती हैं क्योंकि सरपंच पति/दबंग खुद सारे फैसले लेते हैं और न मानने की स्थिति में दबाव भी बनाते हैं।

आमतौर पर ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होने के कारण दबंग लोग महिला सरपंच से जहां भी चाहे जिस कागज में हो दस्तखत कराना चाहते हैं ताकि विकास की राशि को मनमाफिक तरीके से डकार सकें।ऐसे में पंचायती राज व्यवस्था की सार्थकता पर सवाल उठना लाजमी हैं।

आज भी ज्यादातर मामलों में निर्वाचित महिलाएं घर-परिवार में ही सिमटी रहतीं जबकि पति/दबंग पंचायतों का सारा काम-काज देखते, पत्नियों/सरपंच के नाम पर सारे फैसले करते और उनके अधिकारों का दुरूपयोग करते है।

महिला सरपंच अपने इच्छा से निर्णय नहीं ले पाती हैं, महिला सरपंच बनने के बाद भी चाहरदीवारी में के आगे कदम नहीं बढ़ा पाती हैं, केवल सरपंच पति/दबंग के लिए गए फैसलों पर दस्तखत करती हैं।

महिला सरपंच का अपने पति को या दबंग को पंचायत में दखल देने से रोकना अपने हाथों अपने घर संसार में आग लगाने जैसा है।संभवतः यही वजह है कि,महिलाएं चाहकर भी कुछ कर नहीं पाती है।

वहीं आप घरेलू हिंसा के काले पक्ष को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं।महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाओं का सामना भी करना पड़ता है।

महिलाओं का निर्वाचन कागजों में तो होता है लेकिन वास्तविकता में महिलाओं की भागीदारी गांव के विकास में नहीं होती है।ऐसे में सरपंच पति/दबंगों के हस्तक्षेप के कारण महिला सरपंच गांव का नेतृत्व कैसे कर पाएगी? 

कुर्सी की चाहत में दबंग/सरपंच पति ग्रामीणों के साथ अन्याय और कानून का उल्लंघन तो कर ही रहे हैं साथ ही महिला सशक्तिकरण का भी मखौल उड़ाया जा रहा है।

जारी :

कुर्सी बनाए रखने के लिए सरपंच पति/दबंग मैनेज करने की कला में विशेष महारत









Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर