रहमा पलेरा
जनपद पंचायत चीचली,नरसिंहपुर, के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलेरा में रोजगार सचिव चल रहे हैं लगातार अपने परिवार के सदस्यों के मास्टर!गरीबों और बेरोजगारों को घर में ही काम दिलाने वाली मनरेगा योजना में ग्राम रोजगार सहायक द्वारा किया गया घोटाला सामने आया।
पलेरा पंचायत में जिन परिवारों के पास ट्रैक्टर फोर व्हीलर है वह परिवार भी मनरेगा में मजदूरी कर रहे हैं और भुगतान भी प्राप्त कर रहे हैं।इतना ही नहीं रोजगार सहायक ने अपनी मां और बड़े भाई को भी इस कारनामे में शामिल किया।
पलेरा के ग्राम वासियों का कहना है कि लगातार मनरेगा में रोजगार सहायक द्वारा अपात्र और अपनी चाहते के मास्टर रोल चलाए जा रहे हैं।इन सब कामों में सरपंच रोजगार सहायक के साथ पंचायत सचिव भी अहम किरदार में होता है। इसलिए इस फर्जीवाड़े में पंचायत सचिव भी संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है।
इसके बाद ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रोजगार सहायक द्वारा अपने परिवार के नाम से प्रधानमंत्री योजना में मकान बनाया गया है!रोजगार सहायक ने अपने परिवार को कागजी मजदूर बना डाला और काम दिखाकर धन हड़प लिया।
ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि ग्रेस द्वारा अपने बड़े भाई के नाम से भी लगातार मास्टर चलाए जा रहे हैं जबकि ग्राम वासियों का कहना है कि रोजगार सहायक के बड़े भाई के परिवार में दो-दो ट्रैक्टर हैं इसके बाद भी मनरेगा में मजदूरी कर भुगतान प्राप्त किया जा रहा है!
ग्राम वासियों का कहना है कि अधिकतर ट्रैक्टर वाले किसानों के ही मास्टर चलाए जा रहे हैं,मनरेगा में चल रहे लगातार घोटाले के लिए सचिव और सरपंच द्वारा आखिर रोजगार सहायक को खुली छूट क्यों दे रखी है!
ग्राम पंचायत पलेरा के ग्राम वासियों का कहना है कि,
रोजगार सहायक द्वारा अपने परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है जबकि रोजगार सहायक और उसके परिवार के पास पहले से ही पक्के मकान हैं इसके बाद भी प्रधानमंत्री योजना में अपने के सदस्यों को लाभ पहुंचाया गया है ।
आखिर ग्राम पंचायत पलेरा में रोजगार सहायक को मनरेगा में लगातार अपने मन का काम करने के लिए सचिव सरपंच द्वारा क्या खुली छूट दे रखी है?
रोजगार सहायक द्वारा आखिर किस नियम के द्वारा अपने परिवार की लगातार मनरेगा में मजदूरी निकल जा रही है!
क्या ग्राम पंचायत पलेरा में मनरेगा सिर्फ ट्रैक्टर और फोर व्हीलर बाले परिवारों के लिए है?
आखिर लगातार मनरेगा में इस तरह का गोलमाल कब तक चलता रहेगा?
ज़ारी :
रोजगार सहायक ने अपनी मां शारदा और भाई परशोत्तम को लाभ पहुंचाने के लिए
.jpg)
