*दस्तक देह व्यापार की?* : *जिस्मों का कारोबार?*
।। विवेचना ।।
वैसे तो जिस्म फरोशी के कारोबार का कोई बड़ा रैकेट शहर में चलने के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर चोरी छिपे देह व्यापार की आहट जरूर सुनाई दी है। कथित तौर पर दो या अधिकतम चार लड़कियों/महिलाओं के ग्रुप में यह कारोबार चल रहा है।
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय भी शहर में तकरीबन आठ से दस लड़कियां/महिलाएं चोरी छिपे असंगठित देह व्यापार में लिप्त हैं।
stringer24news को जब यह सूचना मिली तब हमने देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं/लड़कियों से बात करने की ठानी।सूत्रों के माध्यम से एक स्थानीय महिला से मिलने का समय तय हुआ।
महिला ने हमें अपने घर पर बुलाया था।जो व्यक्ति हमें उस महिला तक पहुंचा रहा था उसने बताया कि, "खाना बनाने चलना है।"मिलने के लिए यह कोड वर्ड है। जब रानी (परिवर्तित नाम) के घर पहुंचे तब देखा की दालान में बैठा व्यक्ति (संभवतः पति) टॉवल लपेटे अपने किसी काम में व्यस्त था,पास ही एक तेरह चौदह वर्ष की बच्ची खेल रही थी।इतने में उस महिला के पति की नजर हम पर पड़ी और हमसे आने का कारण पूछा तो वही कोड वर्ड दोहरा दिया की,खाना बनाने की बुकिंग के लिए आए हैं।
बातों के दौरान ऐसा लगा जैसे रानी के पति को शायद अंदाजा नही था, कि यह कोड वर्ड है ,उसने बड़ी ही सहजता से रानी को बुलाया और कहा कि ये लोग आए हैं,इनसे बात कर लो।तीन सौ रुपए और शाम सात बजे मिलने का सौदा तय हुआ।
हम बात करने के बाद फिर इस स्थान पहुंचे जो रानी ने बताया था। एक छोटे से तंग खपरैल नुमा झोपड़ी थी। नियत समय से कुछ पहले ही रानी का आना हुआ,और फिर शुरू हुआ बातों का लंबा सिलसिला।
रानी ने इस दौरान कहा कि, पति शुरू से ही शारीरिक कमजोरी का शिकार थे,कोई रोजगार भी नहीं था,समय गुजर रहा था और फिर मुझे घर सम्हालना पड़ा। एक औरत मुझे इस काम में लेकर आई।वह खाना बनाने का काम किया करती थी,उसने ही यह कोड वर्ड बताया था,इससे किसी को शक भी नही होता,मेरे घरवालों को भी नहीं और यह कहते हुए रानी ठहाका लगा कर हंस पड़ती हैं।
मैं यह काम नहीं करना चाहती लेकिन अब मेरे पास और कोई चारा भी नहीं है।
यह पूछने पर की क्या वे शराब भी पीती हैं के जवाब में उन्होंने कहा की , हां कभी कभी कोई ग्राहक जिद पकड़ लेता है इसलिए करना पड़ता है।
जारी :
निशिका (परिवर्तित नाम) 22 वर्ष से देर शाम जब मिलने पहुंचे तब, मध्यम कद और गौर वर्ण पर लाल गाउन पहने निशिका सोफे पर हमारे सामने बैठी थी। जिस्म फरोशी के कारोबार में कब और कैसे आने के सवाल पर निशिका
