https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*नगर परिषद सालीचौका युवा पार्षद जितैंद्र राय के जन्मदिन पर हुये कार्यक्रमःनागरिकों दी सौगातें*

सालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस नगर परिषद के युवा पार्षद व कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र राय जित्तु भैय्या के जन्मदिवस पर जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं जितैंद्र राय के प्रयासों से नगरवासियों को अनेकों सौगातें मिली। जितेंद्र राय के जन्मदिवस पर शासकीय अस्पताल में मरीजों को फलों को वितरण किए गए उसके पश्चात नगर के हृदय स्थल पर स्थित श्रीदेव राधाकृष्ण मंदिर में पूजन अर्चन किया गया, तथा मुख्यमंत्री द्वारा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति अनावरण का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया ,वार्ड क्रमांक 06 में अमृत वाटिका उद्यान में वृक्षारोपण किया गया,वार्ड क्रमांक 13 में वार्ड वासियों की कई वर्षों की पानी की समस्या से निजात दिलाते हुए वार्ड में नलकूप का लोकार्पण किया गया,वार्ड में ही सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया गया, तथा वार्ड में स्थित शासकीय विद्यालय में बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा वे अपने क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षित होते देखना चाहते हैं उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी वचन दिया कि स्कूल परिसर में जो भी मूलभूत कमियां हैं उन्हें दूर किया जायेगा और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर जोर दिया जाएगा जितेंद्र राय ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज का भी आभार व्यक्त किया जो कि छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए सालीचौका में कॉलेज खुलवाने की मांग को पूरा किया गया जितेंदे राय के जन्मदिवस के अवसर पर नगर परिषद सालीचौका के समस्त जनप्रतिनिधि गण पार्षद गण और नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जन्मदिवस के अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र राय द्वारा सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर