https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


बीटीआई स्कूल में जयमोहन शर्मा को दी विदाई :

गाडरवारा। विगत दिवस सोमवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता जयमोहन शर्मा को उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में शासकीय कन्या हाईस्कूल कौंडिया प्राचार्य बनने पर विद्यालय से कार्यमुक्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने श्री शर्मा को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें नई पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि जयमोहन शर्मा जी ने मेरे पदस्थ होने के पूर्व लंबे अरसे तक प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया एवं विद्यालय के विकास में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर जयमोहन शर्मा ने कहा कि मुझे विद्यालय के संचालन में सभी का सहयोग मिला जिसके बलबूते ही बीटीआई स्कूल हमेशा आगे रहा। विदाई कार्यक्रम में विनय शंकर शर्मा, के के राजौरिया, राजेश दुबे, मलखान मेहरा,सोमनाथ बसेडिया, के बी कौरव, ललित गिरदौनीया, मनमोहन शर्मा, जी के कोरी, सरोज शर्मा,अर्पणा ब्राउन, शिल्पी गुप्ता, अलका कोरी, विजयश्री राय , सरोज शर्मा , सुनीता शर्मा, अनुज जैन,प्रमोद राय, सरिता कटारे, बलिराम अहिरवार, रोहित वाल्मीक,आलोक सोनी,विवेक दीक्षित, ज्योति विश्वकर्मा, अंशुमान दुबे, विनोद तिवारी,सुलेखा गुप्ता, सरिता मालवीय ,आकांक्षा तिवारी सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि श्री शर्मा को बेंड बाजे के साथ विदाई दी गई उनकी विदाई के अवसर पर सभी स्टाफ एवं छात्रों की आँखें नम थी।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर