सचिव की दबंगी से परेशान सरपंच।
गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजरौटा घूरपुर सचिवकी चल रही है मनमानी। सरपंच द्वारा बताया गया कि, जब मेरी स्वास्थ्य ठीक नहीं था उसे समय पर सचिव द्वारा 19 लाख से अधिक की राशि निकाल ली गई है, जब जानकारी मांगी गई तो सचिव द्वारा ना तो जानकारी दी जा रही है, और जब मेरे द्वारा जनपद सीईओ जिला सीओ को शिकायत गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिससे ग्राम का विकास कार्य बाधित हो रहा है।
सरपंच द्वारा बताया जा रहा है कि अगर सचिव से कोई जानकारी मांगी जाती है तो सचिव द्वारा गाली गलौज की जाती है,, आखिर सरपंच कैसे कर पाएगा अपनी ग्राम पंचायत का विकास?
घूरपुर ग्राम में जो सचिव द्वारा सोक फीट गड्ढा बनाए गए थे, वह भी अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं, मौत का कुआं बन चुके हैं सोक फीट गड्ढा।
आये दिन खतरा बना रहता है गाय भैंस आए दिन इसमें गिर रही हैं।


