ग्राम पंचायत बेदू: जनपद गोटेगांव: नरसिंहपुर।
वर्ष 2021 में जब पहली बार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया तब वह बेहद हैरान करने वाला था।
जॉब कार्ड संख्या 34001068001/482 फैमिली आईडी 482, 34001068001/483 फैमिली आईडी 483 में दर्ज आकाश नामक युवक एवम चैना, पूजा, कामना नाम की महिलाओं को मनरेगा मजदूरी का लाभ पहुंचाया गया। हजारों रुपए इन महिलाओ के खाते में कई किश्तों में ट्रांसफर किए गए।नियमानुसार आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों से हो।आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
यदि इन महिलाओं को मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान किया गया है तब इसका आशय यह हुआ कि,इन परिवारों के पास बीपीएल कार्ड भी है?क्या वाकई ये महिलाएं बीपीएल कार्ड के लिए पात्र हितग्राही हैं?
अमृता ट्रेडर्स और स्वप्निल नाम से भी बिल लगाए गए।
इन सभी बातों में यहां एक समानता है,की ये सभी लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
यह तो हुई पंचायत के पिछले कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताएं, पंचायत के वर्तमान कार्यकाल के दौरान चुनी गई महिला सरपंच का फोन नंबर जो शासकीय पोर्टल पर उपलब्ध था, उस नंबर का उपयोग लंबे समय तक इसी परिवार का अंकित नामक युवक कर रहा था।
अंकित नामक इस युवक की (मनरेगा मजदूरी प्राप्त कर्ता) मां का नाम चैना,पत्नी का नाम कामना और भाई की पत्नी का नाम पूजा व भाई का नाम आकाश है। बहन अमृता जिसके नाम से फर्म बनाकर पंचायत मे बिल लगाई गए और स्वप्निल जिसके नाम से बिल लगाए गए वह जीजा हैं।
ग्राम पंचायत सचिव मेरसिंह और अधिकारियों की मिलीभगत के बिना व्यापक स्तर का भ्रष्टाचार संभव नहीं है।सचिव ने किन नियमों के अंतर्गत इस पूरे परिवार को लाभ पहुंचाया यह जांच का विषय है।
वर्ष 2021 से 2023 के दौरान कराए गए निर्माण कार्यों,बिलों और भुगतान की जांच कराई जाए।
मामले को दबाने के लिए लिफाफा प्रथा का सहारा लिया गया, व सवाल उठने पर रिश्वत पहुंचाई गई। कब कब कितने रुपए किसे पहुचाये गए,इसके साक्ष्य stringer24news के पास मौजूद हैं।
2 सितंबर 12:23 pm पर अंकित नामक शख्स का मेरे व्हाट्सएप पर कॉल आया,किंतु तब कॉल अटेंड नही हो पाई।इसके बाद जब मेरे द्वारा 12:31 pm पर मेरे द्वारा कॉल किया गया तब अंकित ने धमकाया की,, (यहां आपको हम एक बार फिर यह बताना चाहेंगे ये वही अंकित है,जिसकी मां, पत्नी और भाई की पत्नी के नाम से मनरेगा मजदूरी का फर्जी तरीके से भुगतान किया गया।) यदि आपने पंचायत की खबर बनाना बंद नहीं। की तो, ,
जारी :
उक्त मामले की जांच के लिए शिकायती आवेदन जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना एवम मुख्यमंत्री शिवराज , , ,

