https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



शिक्षक दिवस पर न्यू क्रियेशन हाई स्कूल बसुरिया में शिक्षकों का किया सम्मान

 सर्वप्रथम मां सरस्वती जी पूजन के साथ किया इसके उपरांत देश के प्रथम राष्ट्रपति माननीय डॉक्टर राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू क्रियेशन हाई स्कूल बसुरिया में संस्था संचालक राजेन्द्र परिहार द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया वहीं इसी कार्यक्रम में हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया सचिव रामेश्वर वर्मा ने शिक्षक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु की कठिन परिश्रम तपस्या से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है , वहीं पर न्यू क्रियेशन इंटरनेशनल स्कूल बसुरिया के संचालक राजेंद्र परिहार द्वारा बताया कि किसी भी व्यक्ति का भविष्य बनाने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है क्योंकि किसी भी व्यक्ति को उसके गुरु यानी शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कारों के आधार पर ही अपने भविष्य का निर्माण करता है हर व्यक्ति की जिंदगी में उसको उभारकर लाने वाले शिक्षक की भूमिका अहम होती है

मंच संचालन प्रार्चाय धनराज विश्वकर्मा द्वारा एवं आभार व्यक्त संस्था संचालक सुरेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर