https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


 ।।पत्रकार : जीवन।।

## समीक्षा ##

अभी हाल ही की घटना है बिहार के अररिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट होने के नाते मैं महसूस कर रहा हूं कि आज ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को टारगेट किया जाना, उनको ट्रोल किया जाना और सामाजिक रूप से उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया जाना और प्रलोभन के जाल में फंसाने की कोशिश करना इसके बाद भी अगर बात न बने तो फिर पत्रकार को रास्ते से हटाने की सोची जाती है।

माना की आज एक पत्रकार के रूप मेँ पहचान मान सम्मान के साथ दुविधा, उलझन, कठिनाई भी लेकर आती है ,लेकिन आज अधिकतर लोग मीडिया को सिर्फ ग्लैमर से जोड़कर देखते हैं,,जबकि समाज में पत्रकार की भूमिका एक मार्गदर्शक की है,पत्रकार समाज को सेवा देने के लिए हर पल तैयार रहते है, लेकिन क्या कभी आप लोगों ने सोचा है कि उन्हें इसके बदले क्या मिलता है?

पत्रकारिता और सामाजिक परिवर्तन दोनों को अलग-अलग चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए।पत्रकारिता भी साहित्य की भाँति समाज में चलने वाली गतिविधियों एवं हलचलों का आईना है।

एक पत्रकार  लेखक, कवि, कहानीकार और उपन्यासकार का दायित्व निभाता है।यदि समाज एक स्वस्थ लोकतंत्र और पारदर्शी निष्पक्ष पत्रकारिता की अपेक्षा करता है तो उसे भी पत्रकारों के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाना चाहिए।

आज भले ही पत्रकारिता को एक व्यवसाय के रूप में स्वीकार कर लिया गया है लेकिन किसी अन्य व्यवसाय की अपेक्षा पत्रकारिता के पेशे में जोखिम अधिक है। कब ,कौन ,कहां ,किस बात से नाराज होकर आपको अपने कोप का शिकार बना ले, कुछ कहा नहीं जा सकता।

आप पत्रकार पर सत्ता के दबाव को अनदेखा नहीं कर सकते हैं।पत्रकार किन हालात में सच को जनता सामने लाता है,उसे इस सबके दौरान क्या कुछ नहीं सहना पड़ता है, इसका अंदाजा सहजता से नही लगाया जा सकता है।

मीडियाकर्मियों को अनेकों तरह के खतरों का सामना हर पल करना ही पड़ता है।ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर पत्रकार सच नहीं दिखाएंगे, लिखेंगे तो जनता को वास्तविकता कैसे पता चलेगी?

जारी : 











أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर