https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*पोडार चौराहा पर यात्री प्रतिक्षालय और सुलभ स्थल नही होने से बहिन बेटियों यात्रियों को काफी परेशानी होती है*

सालीचौका-गाडरवारा-बहनों की सुरक्षा सुविधा और बैठने हेतु नही है व्यवस्था, रक्षाबंधन के अवसर पर लगातार पोडार चौराहा से आवागमन करने वाले यात्रियों को इस वक्त अखर रहा है कि कहीं ना कहीं उक्त चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय सुलभ कॉम्प्लेक्स होना चाहिए क्योंकि उक्त जगह पर पिपरिया मार्ग की तरफ से आने वाले वहां भी यहां रुकते हैं,गाडरवारा तरफ से आने वाले भी और सालीचौका की तरफ जाने वाले भी यहां रुकते हैं।

आज इस रक्षाबंधन के समय पर जहां लगातार बहिने अपने भाइयों से मिलने के लिए जा रही हैं ऐसे में बस रुकते ही जब सवारी नीचे उतरती है तो उनको यात्री प्रतीक्षालय सुविधा स्थल नहीं होने के कारण अत्यधिक असुविधा होती है।

ऐसे में वह यहां वहां वह पान ठेला व अन्य दुकानों की शरण में जाना उन्हें पड़ता है ऐसे में अच्छा महसूस नहीं होता है।

इसलिए स्थानीय शासन प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि यह कार्य किया जाये।

आपने जब ऐसी जगह यात्री प्रतीक्षालय बनाए हैं जहां लोग यात्रा आवागमन करते ही नहीं है ,तो पोडार चौराहा पर यात्री प्रतीक्षालय क्यो नही?

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर