https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*भ्रष्टाचार ने विकास को निगल लिया है।*

।।  विवेचना ।।

ग्राम पंचायतों में जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ-गांठ से जमकर अनियमितता की जा रही है।अधिकारी भी कमीशन के खेल के चलते आंखों पर चश्मा चढ़ाए चुप्पी साधे बैठे हैं।बरती जा रही अनियमितता में इंजीनियरों की सहभागिता से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचार के जांच पूरी नहीं हो पा रही है। सरकारी योजनाओं पर खुलेआम डाका डालने वाले गांवों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्यवाही नहीं हो रही है!

हालात इस कदर बदतर है कि,अब तो ग्रामीण भी यह मान चुके हैं कि,पंचायत के अधिकारियों सहित सीएम हेल्पलाइन में भी कर ली जाए लेकिन कार्रवाई के नाम पर कभी कुछ भी होता नहीं है। हां कभी कभार दिखावे की जांच और कार्यवाही की जाती है।

भ्रष्टाचार एवं अन्य मामलों को लेकर अखबारों और विभिन्न चैनल इत्यादि में लगातार खबरों का प्रकाशन किया जा रहा है एवं विभिन्न मामलों को लेकर जिला कलेक्टर समेत अन्य सभी अधिकारियों के पास लिखित शिकायतें भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन का ढुलमुल रवैया या संरक्षण भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद कर रहा है? आए दिन बंदरबांट करने के लिए अधिकारियों के कारनामे सुर्खियां बटोर रहे है।

जनपद पंचायत चिचली में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार जमकर फल-फूल रहा है? मौजूदा हालात ये है कि कमीशन के खेल के चलते शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते।मनमानी और व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते जहां ग्रामीण लगातार शिकायते करते रहे हैं वहीं अधिकारियों से सांठगांठ के चलते सरपंच, सचिव हमेशा बचते रहे हैं।

चिचली जनपद अन्तर्गत आने वाली मोहपानी , भीलमाढाना जैसी कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में भी सरपंच, सचिव लगातार भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं और जनपद के जिम्मेदार अधिकारी लगातार संरक्षण देते रहे। सम्भवतः जिसकी वजह भी जाहिर है कि उक्त सचिव/सरपंच अपने बचाव के लिए तमाम जिम्मेदार की जेबे भरते चले आ रहे है।

आज कुछ जिम्मेदार धृतराष्ट्र बन बैठे हैं,तो कुछ जिम्मेदारों के संरक्षण में भ्रष्ट सचिव जैसे लोग अपनी पद की मर्यादा भूल चुके हैं।

ग्रामीण कहते हैं कि,भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच और सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही के नाम पर अधिकारियों द्वारा इस तरह से संरक्षण दिया जा रहा है कि ,जिससे शिकायतकर्ताओं के मंसूबे खुद ही टूट जाते है और दोषियों को लीपापोती कर बचने का अच्छा खासा मौका भी मिल जाता है।










أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर