https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी* की 162 वी जयंती अवसर पर सिहोरा बोहानी में मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सालीचौका नरसिंहपुर गत दिवस सिहोरा बोहानी में वीरांगना रानी अंवति बाई लोधी की मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जालम सिंह पटेल लोधी क्षत्रिय समाज मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र पटेल गुड्डू भैया, लोधी किसान महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष*, 

* संजय शर्मा विधायक तेंदूखेड़ा विधानसभा*

 दीवान शैलेंद्र सिंह

 चंद्रभान सिंह पटेल जिला अध्यक्ष लोधी किसान महापंचायत उपस्थित रहे कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि तेंदूखेड़ा के क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा द्वारा लोधी समाज में आस्था रखते हुए विधायक निधि से ₹400000 की राशि स्वीकृत करते हुए इस मूर्ति को स्थापित किया गया है !

कार्यक्रम में लोधी समाज के अलावा सभी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालाते हुए आदरणीय देवेंद्र पटेल*( गुड्डू भैया) ने रानी से जुड़ी एक सत्य घटना का विवरण दिया जिसमें एक अंग्रेज के बालक को वीरांगना रानी अवंतीबाई ने बचाते हुए सुरक्षित पहुंचाया जबकि उस समय वह दुश्मन का बालक था ऐसी मार्मिक कहानी का विवरण खुद उस अंग्रेज ने अपनी किताब में किया है, रानी के प्रति कि जिस रानी ने मेरे बेटे को जीवन दान दिया और मैं इस रानी के साम्राज्य को मिटाने के लिए सेना लेकर गया। 

वास्तव में वीरांगना रानी अवंती बाई का यह चित्रण हमें बताता है युद्ध काल में भी एक नारी शक्ति की मातृत्व की भावना क्या होती है।कार्यक्रम मैं सभी ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम भव्य रुप से संपन्न हुआ।उपरोक्त जानकारी कृष्णकांत लोधी लोधा लोध किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.ने दी हैं।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर