नरसिंहपुर।
*व्यवसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग ना किए जाने को लेकर होटल, ढाबे ,रेस्टोरेंट, ठेले वालों पर कार्यवाही करने से बच रहा खाद्य विभाग?*
नरसिंहपुर जिले में घरेलू गैस का दुरुपयोग पूर्ति विभाग नहीं रोक पा रहा है। बड़े होटलों ओर ढाबों में खुलेआम घरेलू गैस का दुरुपयोग बंद नहीं हो पा रहा है और इसे रोकने में विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है।
घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से कोई भी ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक सिलेंडर की कालाबाजारी में कुछ एजेंसी वाले डिस्ट्रिब्यूटर और वेंडर भी शामिल बताए जाते है।
उक्त मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में किए जाने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यवाही करने में लाचार नजर आ रहे हैं।
यदि कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। लेकिन अफसरों की नजरअंदाजी से शहर ही नहीं जिले भर में सभी व्यावसायिक संस्थानों पर डोमेस्टिक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है।
जारी:
**************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
