https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



वो गरीबों को लूटते हैं तो लुटने दो! ,वैसे भी इसमें किसी का क्या जाता है?

किसी गरीब विधवा का पैसा डकार लिया, किसी बूढ़ी औरत की पेंशन खा गए, किसी गरीब का प्र मं आवास हड़प लिया,किसी बच्चे का मिड डे मील बाजार में बेच दिया,किसी विकलांग की पेंशन चाट गए तो इस सबमें तुम्हारा क्या जाता है?सड़क,नाली, शौचालय, व्रक्षा रोपण,आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम सब कुछ तो सरकारी है,फिर किस बात की टेंशन?

गांव का विकास नहीं होगा तो मत होने दो! नही जल पाएगा किसी गरीब का चूल्हा तो ना जलने दो! कोई बीमारी में पैसों के लिए तड़पता है तो तड़पने दो! किसी को न्याय ना मिले तो ने मिले! तुम्हारा क्या बिगड़ता है?

अधिकारी तो हैं ना जांच पड़ताल के लिए! पढ़े लिखे लोग हैं,पैसे वाले हैं वो बेचारे क्यों झूठ बोलने लगे भला? जो उन्होंने कागजों पर लिख दिया है वही सच है!अब भले ही कागज कोरे हों तो चिन्ता की इसमें कौन सी बात है?

इंसानी खून के प्यासों ने अपने लालच को पूरा करने के लिए किसी गरीब के घर परिवार की खुशियां उजाड़ दी तो कौन सा बड़ा बवाल मच गया?गरीब तो होता ही है उजड़ने के लिए?संवारने के लिए महल बंगले तो हैं ना!अब भला रेशम के पैरदान में टाट का पैबंद लगाओगे क्या?गरीब तो होता ही है अन्याय,शोषण,उत्पीड़न सहने के लिए! किसी भ्रष्ट को देखा है कभी शोषण का शिकार?

गबन ही तो कर रहे हैं ना सरकारी पैसों का किसी की हत्या तो नही कर रहे हैं?नही बनेगी गांव में सड़क नाली तो कौन सा भूचाल आ जायेगा?गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ नसीब नही होगा तो कौन सा बड़ा पहाड़ टूट पड़ेगा?अरे पढ़ लिख जायेंगे तो फिर मजदूरी कौन करेगा?अत्याचार और उत्पीड़न कौन सहेगा? मिड डे मील बाजार में बेच कर वैसे भी बच्चों का भला ही किया जाता है!वरना इस तरह का अनाज कौन अधिकारी अपने बच्चो को खिलाता है?

तुम्हे मालूम है कितनी मुश्किलों से अधिकारियों से संपर्क और संबंध बनाए जाते हैं?कितनी जद्दो जहद करनी पड़ती है कुर्सी पर अपना दबदबा और रुतबा बनाए रखने के लिए?कितने ही लिफाफे और विज्ञापन का दरिया बहाना पड़ता है?

अगर गांव में विकास हो भी गया तो क्या होगा?बच्चे पढ़ लिख गए तो क्या होगा?गांव की तस्वीर सुंदर दिखाई देने लगे तो भी हासिल क्या होगा?इसलिए खाओ और खाने दो!गांव के विकास को भाड़ में जाने दो?

तुम्हे तो ऐसे विकास पुरुषों को नमन करना चाहिए?सबकुछ उजाड़कर खुद का विकास करना कोई कम हिम्मत की बात है क्या?बड़ा बेशर्म बनना पड़ता है,चापलूसी करनी पड़ती है,अपनी भद्द पिटवानी पड़ती है तब कहीं जाकर एक गबन की रूपरेखा बनती है!

व्यंग्य।

*******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972









Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर