https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



नरसिंहपुर।

 जिले में आवागमन व्यवस्था ना सिर्फ बदहाल है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस से यात्रा करने वाले यात्रियो को अनाप शनाप किराया लेकर राजस्व को तो नुकसान पहुंचाया ही जा रहा है साथ ही चालक परिचालक मिलकर बस संचालक को भी चुना लगा रहे हैं।

जबलपुर मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसों के कर्मचारियों द्वारा नियम कायदों को दरकिनार कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे रोज यात्रियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं यह भी देखने में आ रहा है की यात्रियों को टिकिट भी नहीं दी जा रही है ताकी बस संचालक को भी पलीता लगाया जा सके।

किसी भी बस में किराया सूची चस्पा नहीं है, ना ही फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र है।कुछ बसों में तो दरवाजे तार और कपड़े के सहारे बंधे हुए हैं,खिड़कियां जाम हो गई है और सीट अपनी जगह से निकल गई है।

यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर ले जाने से दुर्घटना की संभावना की भी अनदेखी की जा रही है।महिलाओं और बच्चों को बस में खड़े होकर यात्रा करना पड़ता है।विकलांग कोटे की सीट,महिला सीट बस से नदारद हैं।आम ग्रामीण एवं गरीब जनता की जेब को खाली किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मनमाना किराया की वसूली के बावजूद किसी भी प्रकार की कोई जांच अथवा कार्रवाई नहीं की जा रही है यदि नियमानुसार बसों का परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन व रोड टैक्स की जांच की जाए तो अनेक बस इन सब चीजों में सही नहीं पाई जायेंगी।

सूत्रों की माने तो परिवहन विभाग अवैध कमाई के चक्कर में नियमों का पालन कराने से परहेज कर रहा है।बेखौफ होकर बस संचालक केवल चांदी काटने में लगे हैं और चालक परिचालक बस संचालक को चूना लगाने में।


**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972







أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर