https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



ग्राम पंचायत - बसुरिया।

बसुरिया गांव के वाशिंदे पटवारी गजेंद्र की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आते हैं।जब इसकी वजह जानने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने बताया की पटवारी गजेंद्र द्वारा अपने चहेतों को अनुचित तरीके से लाभ दिलाने के लिए नियम कायदों की अवहेलना की जा रही है।नाम ना छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी गजेंद्र अतिक्रमण कारी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं, इसकी वजह स्पष्ट है कि, अतिक्रमण कारी अरबिंद लोधी, हरिशंकर लोधी और पटवारी गजेंद्र के बीच खूब गहरी छनती है।

वहीं एक अन्य मामले में ग्रामीणों का आरोप है की पटवारी गजेंद्र द्वारा साठ वर्षीय वृद्ध महिला के मामले में भी जमीन की नापजोख को लेकर लापरवाही बरती जा रही है जिसकी वजह से इस उम्र में वृद्ध महिला को परेशान होना पड़ रहा है।

पटवारी की मनमानी के चलते लोगों के कई काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं।पटवारी द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है।नाम ना छापने की शर्त पर गांव के ही एक युवा ने कहा कि काम करने के एवज में रुपए की मांग की जाती है वहीं मांग पूरी न होने पर विभागीय अधिकारियों की शैली का हवाला देते हुए परेशान किया जाता है।

ग्रामीण व्यंग्य करते हुए कहते है कि, शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है, इस वजह से पटवारी के हौसले बुलंद होते जा रहे है।

ग्रामीण जब पटवारी से इस विषय पर वार्ता करते भी हैं तो पटवारी द्वारा तरह तरह के बहाना करके और झूठा हवाला देकर ग्रामीणों को बहलाया जाता है।

आगामी अंक में प्रकाशित -:

जब हमने पटवारी गजेंद्र से इस बारे में बात की तब - 

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर