https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


ग्राम बसुरिया।


बसुरिया गांव के कोटवार राम विलास का यह कहना की ऑडियो रिकॉर्डिंग को एडिट किया गया है तनिक भी आश्चर्य चकित नही करता है।इसके अलावा रिकॉर्डिंग में साफ सुना जा सकता है की जिसमे मां की भद्दी गाली देते हुए कहा जा रहा है कि, कोई भी यह सिद्ध नहीं कर सकता की मैंने रिश्वत के पैसे पटवारी को दिए हैं।
आवाज की खनक बता रही है की यह बात कहते समय अति आत्म विश्वास साफ झलक रहा है जो वस्तु स्थिति को स्वतः सिद्ध कर रहा है।
उक्त रिकॉर्डिंग के बारे में जब हमारी चर्चा राम विलास से हुई, तब उनके द्वारा बताया गया कि वह रिकॉर्डिंग एडिट की हुई हो सकती है।रिश्वत की बात पर बताया गया कि,वह व्यक्तिगत लेनदेन था उसे रिश्वत नहीं कहा जा सकता है।वार्ता के दौरान ही राम विलास ने कहा की, पिछले कार्यकालों के दौरान कोई भी सरपंच दबंगों से टकराने की हिम्मत नही जुटा सका ,यही वजह है की, गांव में हर तरफ अतिक्रमण कारियो का राज है।दबंगों को कानून का कोई खौफ नहीं है।
हालाकि उक्त कथनों में कितनी सत्यता है यह निष्पक्ष विभागीय जांच के बाद ही सिद्ध हो सकेगा।
बहरहाल ग्रामीणों को यह जान लेना चाहिए की जब उच्च अधिकारियों को खुले आम गालियां दी जाएं,और रिश्वत सड़कों पर खुलेआम दी जाने लगे तब ऐसे हालात में भाग्य को कोसना छोड़कर प्रशासन से जवाब तलब करे।
आखिर गांव में अनियमितताएं और लापरवाहीयों का सिलसिला कब तक चलता रहेगा।पिछले दस सालों में शासन को लाखों रुपए का चुना लगाने वाले बेखौफ अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं।रिश्तेदारियों के नाम पर खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है।
गांव में अराजकता का माहौल है।हर तरफ अतिक्रमण और घोटालों की गूंज सुनाई दे रही है।बावजूद इसके प्रशासन की तंद्रा अब तक भंग नहीं हो पा रही है।आखिर प्रशासन कुंभकर्णी निंद्रा से कब बाहर आ पाएगा?क्या ग्राम बसुरिया में अवरुद्ध हुई विकास की बयार फिर बह सकेगी?क्या गांव से दबंगो और अतिक्रमण कारियो का सफाया हो सकेगा?
समाज की सुख शांति खत्म करने वालों की अनदेखी करने से आगामी दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

तमाम सवालों के जवाब और आगामी न्यूज अपडेट -
www.stringer24news.blogspot.com पर।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर