https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
नगर पालिका चौराहे के समीप महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल परिसर की दीवाल के सटकर चाय पान और सब्जी की दुकानें अरसे से संचालित की जा रही हैं।चाय पान के स्टाल पर जर्दा उत्पादों की खुलकर बिक्री की जा रही है।जबकि नियमानुसार विद्यालय के सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाखू उत्पादों की बिक्री नहीं की जा सकती है।जबकि वहीं दूसरी ओर यह भी देखने में आया है की चाय पान के स्टाल और सब्जी ठेले के आस पास चिलम का धुआं उड़ात  हुए लोगों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है।नाम ना छापने की शर्त पर छात्राओं ने वार्ता के दौरान बताया कि चाय स्टॉल संचालक अपने सब्जी के ठेले पर अक्सर खुलेआम नशा करता है,जिसकी वजह से छात्राओं में असुरक्षा की भावना भी व्याप्त है।
विद्यालयीन समय पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी दुकानों के आस पास सहज ही देखा जा सकता है।विद्यालय के आस पास सिगरेट का धुआं हवा में उड़ता रहता है जिसकी वजह से छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर