नरसिंहपुर।
विगत कुछ दिनों की खबरों पर नजर डालें तो पाते हैं कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ नहीं रहा।तभी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।बढ़ते अपराध को लेकर जिलेवासी न सिर्फ स्तब्ध हैं बल्कि चिंतित भी हैं।
वहीं दूसरी ओर हम गौर करें तो पाते हैं कि जिले में अवैध नशे और सट्टे जुए का कारोबार तेजी से अपने पैर पसार रहा है।हालात इतने बदतर हैं को अब इसकी जद में महिलाएं और स्कूली बच्चे भी आने लगे हैं।
व्यापारी वर्ग और आम जनता काफी सहमी हुई हैं। ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन को लोगों का विश्वास जीतना चाहिए और तत्परता दिखाते हुए आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए।
हालाकी प्रशासन कार्यवाही और दावे करता है किंतु कोई ठोस नतीजे सामने नही आए हैं। ना नशे के कारोबार पर नियंत्रण महसूस हो रहा है ना ही जुए सट्टे के कारोबार पर कोई अंकुश दिखाई देता है।जिले में अमन और चैन के लिए प्रशासन को ठोस रणनीति तैयार कर कार्यवाही करना चाहिए।
अमन और शांति की दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनेक सकारात्मक कार्य किए गए।अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश की गई किंतु भ्रष्टाचार ने तंत्र के कुछ हिस्सों को खोखला कर दिया है जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर सच का एक भयानक पहलू यह भी है की कई बार आरोपियों को बचाने के लिए स्थानीय लोग (सफेद पोश) भी सामने आ जाते हैं।