https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

देश प्रदेश।
जब हमारे जन प्रतिनिधि ही इस तरह की अश्लील और भद्दी टिप्पणी करेंगे तो आम जनता पर इसका क्या असर होगा यह भुला दिया जाना खतरनाक है।आखिर महिलाओं के प्रति यह कौन सा दृष्टिकोण है या ऐसे बयान देने वालों की मानसिकता क्या है यह सवाल भी काबिले गौर है।
जब बलात्कार होना ही है, तो लेटे रहो और मजे लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।
यह विवादित बयान दिया है, कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने।
वहीं दूसरी ओर इस पर गंभीरता दिखाने की बजाय कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी इस अश्लील और भद्दी टिप्पणी पर हंस पड़े।
दरअसल मामला यह है कि विधायकों ने विधानसभा में किसानों की समस्याओं पर बहस के लिए अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी पर समय के लिए दबाव बनाना शुरू किया।
अध्यक्ष ने सवाल किया कि अगर सभी के पास समान समय होगा तो सत्र कैसे चलेगा।
तब इसी बीच वार्ता के दौरान हस्तक्षेप करते हुए 
विधायक रमेश कुमार ने कहा कि "जब बलात्कार होना ही है, तो लेटे रहो और मजे लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।" इस टिप्पणी की निंदा करने के बजाय विधानसभा के अन्य सदस्य ठहाके लगाने लगे।
हालाकी विधायक रमेश कुमार का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है इसके पूर्व भी एक बार उनके द्वारा अपनी टिप्पणी में खुद की तुलना एक दुष्कर्म पीड़िता से की गई थी।


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर