https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

देश प्रदेश।
सरकार के लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने पर विवादित बयान सामने आया है।
सपा नेता अबू आजमी द्वारा सरकार के इस फैसले को जनसंख्या नियंत्रण से जोड़कर देखा गया और जो प्रतिक्रिया व्यक्त की गई वह चौकाने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे तो बच्चियां गलत रास्ते पर जा सकती है।
 इसी बीच उन्होंने नाम लिए बिना पीएम मोदी पर भी अपना निशाना साधा और कहा कि ऐसे कानून वो लोग ला रहे हैं, जिनके खुद के बच्चे नहीं हैं।अपने बयान में उनके द्वारा आगे कहा गया कि माता-पिता अपने बच्चों की भलाई के बारे में जानते हैं, उन्हें पता है कि अगर सही समय पर बच्ची की शादी नहीं हुई तो वह गलत रास्ते पर जा सकती है। यही वजह है कि मां-बाप जल्द से जल्द अपनी बेटी की शादी कर देते हैं। अगर एक उम्र के बाद उन्हें अच्छे लड़के न मिलें तो क्या इसके लिए सरकार जिम्मेदारी लेगी।
उनके इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर