https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर ।
सर्दी ने धीरे धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चिक्की, गुड़ की जलेबी और गजक (तिल-गुड़ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में गर्माहट बनाए रखता है।)  की मिठास से माहौल महक उठा है।सर्द सुबह हवाओं में बिखरी अदरक की सौंधी महक चाय के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। 
सर्दियों के मौसम में खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाती है शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।ऐसे में शरीर को ज्यादा भोजन की जरूरत भी महसूस होती है।तो सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे सरल तरीका है कि आपको जमकर खाना है।सुबह उठने के बाद नाश्ता आधे घंटे के बाद जरूर करें  अपने नाश्ते और खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और फाइबर फूड जरूर शामिल करें।
सर्दियों में ठंडी हवाओं के चलते गर्भवती महिलाएं कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त खुद को पूरी तरह से कवर करें। पैरों में मौजे, सिर पर स्कार्फ पहनना ना भूलें। लेकिन इस बात का विशेष ख्याल रखें, कि आपके कपड़े बहुत ज्यादा बदन पर कसे हुए ना हों।
गर्भावस्था में सूर्य के संपर्क में आने से त्वचा काली पड़ जाती है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले हर दिन सनस्क्रीन जरूर लगाएं। लेकिन ध्यान रखें, इस समय केमिकल के बजाए मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन का उपयोग करना ही ठीक है।
छोटे बच्चों को नहलाने से पहले बच्चे की पूरी तैयारी कर के रखें, ताकि नहलाते ही आप उसे तैयार कर दें। बच्चे को नहलाने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें साथ ही ज्यादा समय तक नहलाते न रहें। नहलाने के तुरंत बाद बच्चे को तौलिया में लपेटें। 
मौसम के मिजाज को देखते हुए मॉइश्चराइजिंग के लिए आप मलाई और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल से स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
अपनी पसंद के हिसाब से सरसो, नारियल, बादाम, आंवला तेल या फिर बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर क्रीम लगा सकते हैं। इसको शरीर पर हल्के हाथों से लगाना चाहिए।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर