https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सांकेतिक चित्र।
देश प्रदेश।(भोपाल)
शाम करीब सात बजे युवती मिलन शादी हाल के पास पहुंची, तभी स्कूटर सवार तीन युवकों ने उसे रोककर अश्लील कमेंट्स करना शुरू कर दिए। विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना क्रम कुछ यूं है कि राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके के गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती मार्केटिंग का काम करती है। उसके पिता का दूध का व्यवसाय है। उसके पिता निशातपुरा में एक होटल में भी दूध देते हैं। गुरुवार को युवती के पिता की तबीयत खराब थी। इस वजह से गुरुवार शाम युवती स्कूटर से दूध लेकर होटल पर पहुंची थी। होटल पर दूध देने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रही थी।तभी उक्त घटना घटी। आसपास के लोगों के वहां पहुंचने पर मनचले मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियो की तलाश जारी कर दी गई है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर