https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

ग्राम पंचायत नादिया।
गांव की बदहाली की तस्वीर यह सोचने पर विवश कर देगी की क्या विगत वर्षों में गांव के विकास के नाम पर छल किया गया है या विकास कार्य।लापरवाही और अनियमितता के चलते अराजकता ने गांव में अपने पैर पसार लिए है किंतु यह ग्रामीणों का दुर्भाग्य ही कहेंगे की जिम्मेदार सुध लेने को राजी नहीं।शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर की जाने वाली खाना पूर्ति से स्थानीय ग्रामीण त्रस्त दिखाई देते हैं।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विकास की आड़ में अपना विकास करने वालों ने ना सिर्फ गरीब जनता के हक पर डाका डाला है बल्कि शासन को भी लाखों रुपए की चपत लगाई है।
शिकायतों को अनदेखा कर सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जी उड़ाने वाले खुद को पाक साफ बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।मनरेगा निर्माण और मजदूरों से संबंधित जानकारी छिपा कर अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की बेतहाशा कोशिश बताती है की भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।वहीं खुद को बेदाग बताते हुए उल्टा ग्रामीणों पर ही सवालों के तीर छोड़ने वाले भ्रष्टाचारी निर्माण कार्यों से संबंधित जानकारी मांगने पर बंगले झांकने लगते हैं।
ग्राम पंचायत नादिया द्वारा जानकारी प्रदान ना कर दस्तावेजों को छिपाने की कवायद ने स्पष्ट कर दिया है की अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने से कोई फायदा नही पहुंचने वाला है,भ्रष्टाचार के पर्दे का एक ना एक दिन हटना तय है।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर