https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
शहर की सड़कों पर डिवाईडर के बीच लगे विद्युत विभाग के खंभों पर अचानक एक नामी गिरामी ब्रांड के 
नव उद्घाटित शो रूम के फ्लेक्स अचानक ही नजर आने लगे।
चंद दिनों बाद एक स्थानीय समाचार में अवैध फ्लेक्स और होर्डिंग्स के बारे में प्रमुखता से लिखा गया।जबकि इस समाचार में कहीं ब्रांडेड कंपनी के नव उद्घाटित शो रूम के बारे में कोई उल्लेख  नहीं किया गया था।
यह भी आश्चर्य है की खबर के प्रसारित होने के बाद उक्त शो रूम के बीच डिवाईडर पर विद्युत खंभों पर लगाए गए सभी फ्लेक्स अचानक ही गायब भी हो गए।
क्या यह विभाग की लापरवाही का नतीजा था,या उक्त शो रूम संचालक की हठधर्मिता का नतीजा था।आखिर रातों रात फ्लेक्स लग जाते हैं रातों रात हटवा भी दिए जाते हैं।सवाल उठना स्वाभाविक है कि खिर इस शहर के व्यवस्था तंत्र को दिखाई और सुनाई क्यों नहीं देता?
 

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर