सिवनी ।
सिवनी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मॉडल रोड पर फ्लेक्स और होर्डिंग्स का बेतहाशा कब्जा न सिर्फ शहर की सुंदरता को खराब कर रहा है बल्कि दुर्घटनाओं को भी आमंत्रण दे रहा है।कई बार पैदल यात्री और वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार होते होते बाल बाल बचे।वहीं बेतरतीब फ्लेक्स से शहर की सुंदरता में दाग भी लग रहा था।बिना किसी अनुमति के चल रहे मुफ्त के विज्ञापन पर शासन की गाज गिरने वाली है।
इस बारे में जब नगर पालिका अधिकारी नवनीत जी से फोन वार्ता के दौरान पूछा गया तब उनके द्वारा बताया गया कि जितने भी नियम विरुद्ध फ्लेक्स और होर्डिंग्स है उन्हे न्यायोचित प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा।
सूत्रों की माने तो कुछ दिनों से फुटपाथ पर स्टाल,खोमचे, ठेले लगाने वालों से कुछ नगर पालिका कर्मी अपने दायित्वों का उल्लंघन करते हुए अवैध वसूली कर रहे थे।जिसकी वजह से फूटपाथ पर दुकान लगाने वालों में आक्रोश भी फैला हुआ है।वहीं जब नगर पालिका कर्मियों द्वारा फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से अवैध वसूली के बारे में राजस्व अधिकारी से बात की गई तब उनके द्वारा भी स्वीकार किया गया की कुछ अधीनस्थ कर्मियों की वजह से पूरा विभाग बदनाम होता है अतः इस विषय पर सख्ती बरतते हुए जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।किसी भी गरीब के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।