https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

MP Panchayat Election 2021
पंचायत चुनाव कुल 3 चरणों में कराए जाएंगे। इसके तहत प्रथम चरण के लिए वोटिंग 6 जनवरी, दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी 2021 और तीसरे चरण के लिए 16 फरवरी 2022 होगी। प्रथम चरण में 9 जिलों को लिया जाएगा, दूसरे चरण में 7 जिलों में चुनाव होगा, बाकी के 36 जिले में चुनाव तीसरे चरण में होगे।

पहले चरण में 9 जिलों दतिया, हरदा, *नरसिंहपुर*, अलीराजपुर, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे चरण में 7 जिलों बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास में चुनाव होगा। तीसरे चरण में बाकी पंचायतों में चुनाव होगा। प्रथम चरण में 6283 ग्राम पंचायतों और 313 जनपदों में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 19998 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार 24 घंटे पहले बंद की समय सीमा को बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है।
पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) के लिए मध्य प्रदेश में 52 जिलों के जिला पंचायत, 313 जनपद पंचायत, 22581 ग्राम पंचायत सरपंच और 3 लाख 62 हजार पंच के लिए चुनाव होंगे। चुनाव तीन चरणों में होंगे। सभी केंद्रों पर मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। 55 हजार ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाएंगे। पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा, जनपद और जिला पंचायत चुनाव इवीएम से होंगे।
प्रथम चरण की पंच ,सरपंच पदों की मतगणना मतगणना स्थल पर ही 6 जनवरी 2022 को होगी जबकि जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर 10 जनवरी 2022 को होगी। पंच सरपंच पद की मतदान केंद्र पर की गई मतगणना परिणाम की घोषणा 11 जनवरी 2022 को जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 22 फरवरी 2022 को और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 23 फरवरी 2022 को होगी।
इसी तरह द्वितीय चरण में पंच सरपंच के मतदान की मतगणना 28 जनवरी को मतगणना स्थल पर, जनपद व जिला पंचायत सदस्य की मतों की गणना विकासखंड स्तर पर 1 फरवरी 2022 को होगी। जबकि पंच सरपंच की निर्वाचन परिणाम की घोषणा 2 फरवरी 2022 को, जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा 22 फरवरी 2022 को और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 23 फरवरी 2022 को होगी।
तीसरे चरण के लिए पंच सरपंच की मतदान की मतगणना स्थल पर गणना 16 फरवरी 2022 को ,जनपद सदस्य की 20 फरवरी 2022 को होगी जबकि जनपद पंचायतों के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 22 फरवरी 2022 को और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा 23 फरवरी 2022 को होगी।नामांकन के दौरान प्रत्याशी सिर्फ दो वाहनों को ले जा सकेंगे। ऑनलाइन भी नामांकन किया जा सकता है लेकिन हार्ड कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपनी जरूरी होगी। हर जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।

मतदान 71398 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाएगा। 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे। चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाता को वोट डालने के लिए कोई एक पहचान पत्र मतदान केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव में 55 हजार EVM इस्तेमाल की जाएंगी।

जिला पंचायत सदस्य के लिए 8000, जनपद सदस्य के लिए 4000, ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 2000, पंच के लिए 400 रुपये नामांकन शुल्क होगा। पहले चरण के लिए 13 दिसम्बर को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 20 दिसंबर तक नामांकन जमा होंगे। 21 दिसम्बर को जांच और 23 दिसम्बर तक नाम वापसी होगी और फिर सेम्बल दिए जाएंगे। 6 जनवरी को पहले चरण के चुनाव होंगे।
 आज की तारीख में रिक्त पद की स्थिति
जिला पंचायत सदस्य -52 जिले – 859
जनपद पंचायत सदस्य – 313 जनपद – 6727
सरपंच – 22581 ग्राम पंचायत – 22581
पंच – 22581 ग्राम पंचायत – 3,62,754
प्रथम चरण

 6 जनवरी को मतदान होगा।
6 जनवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।
10 जनवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए इवीएम से मतगणना।
दूसरा चरण

 28 जनवरी को मतदान होगा।
28 जनवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।
1 फरवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए इवीएम से मतगणना।
तीसरा चरण

 16 फरवरी को मतदान होगा।
16 फरवरी को ही सरपंच और पंच पद के लिए मतगणना।
-20फरवरी को जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य के लिए इवीएम से मतगणना।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर