https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

नियम सिर्फ जनता के लिए...
पुलिस के लिए क्यों नहीं, एसपी साहब?

गोटेगांव में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ‘POLICE’ वाहन… सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

“क्या हमारे देश और प्रदेश का कानून सिर्फ आम और गरीब जनता की जेब काटने के लिए बना है?”

अगर आज कोई आम नागरिक गलती से घर पर हेलमेट भूल जाए, तो चौराहे पर उसकी गाड़ी रोक ली जाती है। जुर्माना ठोंक दिया जाता है, घंटों खड़ा रखा जाता है, और कई बार तो सरेराह बदतमीजी और दुर्व्यवहार तक का सामना करना पड़ता है।

लेकिन गोटेगांव की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं — ‘POLICE’ लिखे बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन!

अब सवाल खुद कानून के रखवालों पर उठ रहा है। तस्वीर साफ है — गाड़ी पर बड़े-बड़े अक्षरों में “POLICE” लिखा है, लेकिन नंबर प्लेट गायब है। आखिर बिना नंबर की ये गाड़ियां खुलेआम सड़कों पर कैसे घूम रही हैं?

सबसे बड़ा सवाल

अगर बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना गैरकानूनी है, तो इन पुलिस वाहनों पर कार्रवाई कौन करेगा, एसपी साहब? क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है?

आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद की जाती है, लेकिन अगर वर्दी ही नियमों की धज्जियां उड़ाने लगे, तो जनता कानून पर भरोसा कैसे करेगी?

“नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए… कानून का सम्मान तभी होगा, जब कानून के रक्षक खुद मिसाल बनेंगे।”

STRINGER24 NEWS

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर