स्कूली बच्चों ने किसान सभा के साथ SDM कार्यालय पहुंचकर रोड निर्माण की मांग का सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में आजादी के बाद अभी तक कच्ची रास्ता पर कोई सड़क न बनने से स्कूल जाने वाले बच्चों सहित आम महिला पुरुषों को बरसात ही नहीं खेत का पानी रास्ते में भर जाने से हमेशा आवागवन दूभर हो गया है।
उक्त टोला में लगभग 40 परिवार निवास करते हैं जिसमें एक कच्ची रास्ता पेट्रोल पंप बारहाबड़ा रोड से रघुवर कुशवाहा के घर ऊमर नदी तक और इसी रास्ता से लगी कनछेदी कुशवाहा के घर से प्रकाश होरी वाले के मकान तक खेतों से नीची और पूर्णतः कच्ची होने से बरसात में तो दलदल रहती ही है सूखे समय में भी खेत के पानी आ जाने से दलदल बनी रहने से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चे, गंभीर मरीज, यहां तक कि शव को लाना, पैदल चलना मुश्किल हो रहा है, आजादी से अभी तक उक्त रस्ते पर कोई कार्य न होने से हम वार्डवासी बदतर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।
विगत दिनों 19/9/2023 को एस डी एम के नाम आवेदन देकर मांग की गई थी एवं कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच से मांग कर चुके अभी तक उन वार्डवासियों को नरक के समान जिंदगी जी रहे हैं।
उक्त वार्डो में अटल ज्योति ट्रांसफार्मर, पेयजल हेतु पाइप लाइन, ऊमर नदी पर रिपटा, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होकर निर्माण होना आवश्यक है।
10 दिन के अंदर निराकरण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
बरसात आने वाली है उक्त सड़क का कार्य शुरू करने तत्काल कार्यवाही की जावे जिससे बरसात में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों, मरीजों एवं हम नागरिकों को आवागमन के कारण परेशानी न हो।
उपरोक्त मांगो पर 10 दिवस के अंदर कार्यवाही कर रोड निर्माण कार्य शुरू किया जावे अन्यथा किसान सभा मजबूर होकर किसान सभा के झंडे तले धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, आमरण अनशन करने मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय नाबालिग छात्र छात्राएं, एवं सैकड़ों ग्रामीण किसान सभा के झंडे लिए नारेवाजी करते हुए एस डी एम कलावती व्यारे को ज्ञापन सौंपा।
