https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित हुई पार्षद प्रतिभा अस्सू नेमा


नरसिंहपुर। शहीद स्मारक भवन गोल बाजार जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय दशा नेमा वणिक समाज के समाज गौरव अलंकरण समारोह में नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर की लगातार सक्रिय पार्षद प्रतिभा अस्सू नेमा को समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राव उदय प्रताप सिंह परिवहन एवं शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश गुमास्ता, अखिल भारतीय श्री दशा नेमा वणिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम नेमा, महासचिव श्री राकेश नेमा, सचिव श्री आनंद नेमा, म.प्र. नेमा समाज महाकौशल अध्यक्ष श्री सुनील नेमा व वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश नेमा सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं नेमा समाज के समाजबंधु एवं मातृशक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर