https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


विशेष रिपोर्ट: गैस सिलेंडर फिर महंगा... अब चाय भी लगेगी महंगी!

सुबह का वक्त... बस स्टैंड पर चाय की दुकान... लेकिन इस बार चर्चा राजनीति या मौसम की नहीं... गैस सिलेंडर की थी।

"भैया चाय देना..." चाय वाले ने जवाब दिया — "साहब...अब चाय महंगी करनी पड़ेगी...गैस फिर महंगी हो गई..."

1 अप्रैल से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195 से ₹218 तक महंगा कर दिया गया है।

दिल्ली में नया रेट ₹2078.50 पहुंच गया… मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में भी बढ़ोतरी… और सबसे बड़ी बात — लगातार तीसरे महीने सिलेंडर महंगा किया गया है।

जमीनी हकीकत — चाय वाले से होटल तक असर

बस स्टैंड के चाय विक्रेता ने कहा —

"दूध महंगा… चीनी महंगी… अब गैस भी महंगी… अब ₹10 में चाय देना मुश्किल है साहब..."

उधर होटल संचालक ने साफ कहा —

"सिलेंडर 2000 पार हो गया... अब थाली महंगी करनी पड़ेगी..."

सरकार कहती है महंगाई नियंत्रण में?

सरकार लगातार महंगाई नियंत्रित होने के दावे कर रही है... लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है।

पहले पेट्रोल महंगा... फिर डीजल महंगा... फिर सब्जी महंगी... अब गैस सिलेंडर भी महंगा...

आखिर कब तक आम आदमी ही महंगाई का बोझ उठाएगा?

अजीब गणित — सस्ता कुछ नहीं होता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता हो जाए — तो कीमतें नहीं घटतीं...

लेकिन जैसे ही कीमतें बढ़ती हैं — तुरंत गैस सिलेंडर महंगा...

और फिर कहा जाता है — महंगाई नियंत्रण में है...

अब असर आपकी जेब पर

  • ₹10 की चाय ₹15
  • ₹20 का नाश्ता ₹30
  • ₹80 की थाली ₹100

धीरे-धीरे सब महंगा होगा... और फिर कहा जाएगा — महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ी

सवाल सिर्फ गैस सिलेंडर का नहीं है... सवाल यह है कि — क्या आम आदमी सिर्फ महंगाई सहने के लिए ही बचा है?

बस स्टैंड से लौटते समय चाय वाला फिर बोला —

"साहब...महंगाई बढ़ रही है... लेकिन ग्राहक की जेब वही है..."
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर