https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

बनवारी में मप्र शिक्षा मंडल की हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का समापन

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा-साईखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र बनवारी में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षाएँ पूर्णतः शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हो गईं।

इस केंद्र पर हाईस्कूल परीक्षा में कुल 176 विद्यार्थी तथा हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में 123 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष एस.के. नागोतिया के नेतृत्व में परीक्षा का संचालन किया गया, जबकि सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में आशीष पटेल और डी.डी. वर्मा ने जिम्मेदारी निभाई। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में लिपिक के. वर्मा और राजेश नौरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरे परीक्षा आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।

परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में अनुरुद्ध अवस्थी, लालजी कपाड़िया, सचिन मिर्धा, मुकेश कुबरे, श्रीमती लक्ष्मी कौरव, साधना बिश्नोई, मोती बुनकर, पायल चौबे और संध्या चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया।

गौरतलब है कि बनवारी परीक्षा केंद्र पर हर वर्ष परीक्षाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाती है। शाला परिसर के चारों ओर मजबूत सुरक्षा बाउंड्री होने के कारण बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश भी लगभग असंभव हो जाता है, जिससे परीक्षा का वातावरण पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित बना रहता है।

परीक्षा समापन के अवसर पर केंद्राध्यक्ष ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी पर्यवेक्षकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर