https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

60 हजार की नौकरी, ढाई क्विंटल का रुतबा… और स्कूल में चल रही थी ‘मसाज सेवा’!

चित्रकूट | वायरल वीडियो

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों के कंधों पर होती है, अगर वही शिक्षक बच्चों से अपनी सेवा करवाने लगें तो सवाल उठना लाजमी है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे चित्रकूट के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में सरकारी शिक्षिका मधु कुमारी कक्षा में आराम फरमाती नजर आ रही हैं और मासूम बच्चे उनकी मसाज सेवा में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

कहने को स्कूल में पढ़ाई होनी चाहिए थी, लेकिन यहां तो बच्चों से ‘मैडम सेवा अभियान’ चल रहा था!

60 हजार वेतन और सेवा बच्चों से?

पढ़ाई कराने के बजाय अगर बच्चों से मसाज ही करवाई जाए तो फिर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर स्कूल शिक्षा का केंद्र है या मैडम का आरामगाह?

सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर तंज कस रहे हैं। किसी ने लिखा —

“सरकारी नौकरी का असली मजा तो यही है… पढ़ाओ कम, मसाज ज्यादा करवाओ!”

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों को किताबें पकड़ाने की बजाय अगर तेल की बोतल पकड़ा दी जाए तो देश का भविष्य आखिर किस दिशा में जाएगा, यह समझना मुश्किल नहीं है।

अब विभाग क्या करेगा?

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर इसे भी वायरल खबरों की भीड़ में दबा दिया जाएगा।

आखिर स्कूल बच्चों के भविष्य बनाने के लिए हैं… या मैडम की मसाज करवाने के लिए?
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर