https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और संगोष्ठी का आयोजन

नरसिंहपुर | 8 मार्च 2026

दिनांक 8 मार्च 2026 को रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम “Give to Gain” को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज महिलाओं को समान अवसर, समान अधिकार और सहयोग देता है तो इसका लाभ केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को मिलता है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर ही एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर महिला शिक्षा, राजनीतिक उपलब्धियों और नारी शक्ति को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और हरासमेंट को रोकने के लिए विशेष प्रकार की कानून व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाएं सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा महिला शिक्षा और विकास पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में महिलाओं के योगदान के बारे में विशेष जानकारी दी।

महिलाओं ने शिक्षा को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर सहित अन्य कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर