जन्मदिन बना भक्ति और उल्लास का पर्व
साईंखेड़ा | नरसिंहपुर
नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत खमरिया निवासी नीरज गोस्वामी के सुपुत्र विराज गोस्वामी के जन्मदिन के पावन अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
इस शुभ अवसर पर करेली गिदवानी के हरिहर मंडल द्वारा भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण भक्ति, आस्था और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
जन्मदिन जैसे निजी उत्सव को सामाजिक और धार्मिक स्वरूप देना आज के समय में एक प्रेरणादायक पहल है।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत चौक पूजन का कार्यक्रम भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जिसमें ग्रामीणों और मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।
क्षेत्रवासियों ने विराज गोस्वामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को इस धार्मिक आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
