https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस:नगर परिषद अध्यक्ष ने किया झंडा वंदन

सालीचौका: गाडरवारा 

सालीचौका नरसिंहपुर नगर में 77 वें गणतंत्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के शासकीय व अशासकीय भवनों पर आन, बान और शान से तिरंगा लहराया। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन नगर परिषद प्रांगड़ में आयोजित किया गया

सालीचौका नगर परिषद में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिलावट ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भवानी प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष, सहित पार्षदगण, नगर परिषद के कर्मचारी, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिसके बाद राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी गई और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया तत्पश्चात

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार नगर में आनंद विभाग द्वारा 25 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया गया इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा गए आंनद उत्सव में आयोजित पारंपरिक मेलों में नागरिकों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही है

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर