https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


सत्य और समाज के बीच की कड़ी

रिटायर्ड फौजी पी एन अहिरवार के पुत्र की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा समाज

अहिरवार समाज ने मृत्युभोज और कुरीतियों का किया बहिष्कार

गाडरवारा — गाडरवारा के अंतर्गत सालीचौका से जुड़े बड़े ग्राम बसुरिया में अहिरवार समाज के पूर्व फौजी और रिटायर्ड शिक्षक प्रेमनारायण अहिरवार ने अपने छोटे पुत्र लालसिंह अहिरवार के निधन उपरांत समाज को एक नई मिसाल पेश की है।

उनके पुत्र का बीमारी के कारण निधन हो गया था जिसमें 25 दिसंबर 2025 को हाट बाजार बसुरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

उक्त श्रद्धांजलि सभा में आसपास के ग्रामों एवं पड़ोसी जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिक जान पधारे जिन्होंने अपने वक्तव्य में मृत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन और सांत्वना सम्वेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में सभी ने तथागत बौद्ध, सन्त रविदास, भीमराव अम्बेडकर के साथ मृतक लाल सिंह अहिरवार के चित्र पर सुमन अर्पित किये।

प्रेम नारायण अहिरवार ने बताया कि उन्होंने तमाम कुरीतियों एवं कुप्रथाओं को दरकिनार करते हुए सभी तरह की रस्म रीति को छोड़कर ये एक कार्य किया।

जिसमें समाज ने आकर एक सार्थक संदेश श्रद्धांजलि सभा के रूप में दिया।

सभी उपस्थित जनो ने परिवार को सांत्वना दी।

शोकसभा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवाओं और समाज के कर्मचारियों अधिकारियों व्यापारियो समाजसेवियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

अहिरवार परिवार में जो शुरुआत हुई वह समाज के लिये अनुकर्णीय है किसी भी तरह की पगड़ी पोशाक गुड़ आमंत्रण न्योता चीकट भेंट गंगभोज मृत्युभोज आदि सभी नही किये गये।

समाज से मृत्युभोज और नशा जैसी कुरीतियों के लिये बन्द करने का आव्हान किया गया।

आगे भी समाज ऐसे कार्यो को करने वालो का सम्मान करेगी।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर