गरीब परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ
भोपाल | शिक्षा | सामाजिक सरोकार
भोपाल। अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत न्यू शिव नगर, आनंद नगर (भोपाल) में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।
कोचिंग कक्षाओं के शुभारंभ में समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर की विशेष भूमिका रही। उनके साथ पूनम, कोषाध्यक्ष कमलेश रजक, सुनीता नरवरे तथा मीडिया प्रभारी विनोद चौकसे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
सामूहिक सहयोग से शिक्षा का अभियान
इस शैक्षणिक पहल को सफल बनाने में समिति के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक सहित राजकुमार अवस्थी, मकसूद खान, सतीश लमानिया, केशव जाटव, सादिका अली एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि शिक्षा की रोशनी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक पहुंच सके।
