https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News Special Report

सहारा ने कितनों को किया था बेसहारा?

📌 आज भी जारी आर्थिक पीड़ा

सहारा समूह में निवेश करने वाले लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ था और आज भी अनेक लोग इस पीढ़ा को भोग रहे हैं। सरकार की तरफ से रिफंड शुरू तो किया गया, लेकिन राहत बेहद सीमित — केवल कुछ जमाकर्ताओं को ही समय पर पैसा मिल पाया , जबकि अनेकों इंतज़ार में रहे। यह देरी उनके रोजमर्रा के जीवन पर भारी पड़ रही थी।

छोटे बचतकर्ताओं की हड्डियाँ चब गईं, और भरोसा भी…

⚠️ भरोसे पर गहरी चोट

फॉर्म भरने, दस्तावेज़ मिलाने और लगातार पोर्टल पर फॉलो-अप के बावजूद कई लोगों का दावा “डिफिशिएंसी” बताकर खारिज भी हुआ। अनेकों को 10–20 हज़ार की आंशिक वापसी का संदेश भी आया — पर वह राशि भी न मिलने की शिकायतें। लोग हताश और असहाय महसूस करते रहे।

सपनों की कमाई — सिस्टम की धीमी रफ्तार में पिस रही है।

💔 बुजुर्ग निवेशक सबसे ज्यादा प्रभावित

जिन्होंने अपनी ज़िंदगीभर की कमाई सहारा में लगाई, वो बुढ़ापे में उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पैसा वापस मिल जाए तो दवा-इलाज, बेटियों की शादी या घर बनाने का सपना पूरा हो सके। लेकिन लगातार अनिश्चितता और मानसिक तनाव ने उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें और गहरी कर दी हैं।

❗ सरकारी दावों और हकीकत में फर्क

रिफंड की प्रक्रिया जितनी बताई जा रही है, जमीन पर उससे कहीं धीमी है। लोगों के मन में सवाल साफ है — अगर निवेश वापस नहीं मिलना था… तो फिर सहारा पर इतने साल भरोसा क्यों कराया गया?

अब सहारा… नाम में ही सहारा है — असल में बना गया बेसहारा!

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर