https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



सत्य और समाज के बीच की कड़ी

इकरा स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का 10वां संस्करण आयोजित

रांकई न्यूज@ रिपोर्टर शाह फैसल
दिनांक 25/12/2025 | दिन गुरुवार

ग्राम रांकई के इकरा हायर सेकंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का 10वां संस्करण का आयोजन संपन्न हुआ।

इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट बनाकर अपनी अपनी सलाहियतों का प्रदर्शन किया गया।

बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए इकरा स्कूल समिति द्वारा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया।

इनमें निरीक्षणकर्ता के रूप में श्री मिथलेश राजोरिया जी, राहुल कौरव जी, और इमरान मंसूरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जहां उन्होंने बच्चों की काबिलियत के लिहाज से उन्हें रैंक किया। और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर स्कूल बच्चो के अलावा, समस्त टीचर स्टाफ, और अन्य पालकगण मौके पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्कूल संचालक जनाब हाजी मुस्ताक खान साहब, मुख्य अतिथि श्री मिथलेश राजोरिया जी और कार्यक्रम प्रभारी इंतखाब आलम द्वारा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर