“हुकूके हमसाया” अभियान — जमाअते इस्लामी हिंद की राष्ट्रव्यापी मुहिम का शुभारंभ
“हुकूके हमसाया” यानी पड़ोसियों के अधिकार विषय पर जमाअते इस्लामी हिंद की ओर से एक राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम 21 नवंबर 2025 से शुरू होकर लगातार 10 दिनों तक जारी रहेगी, जिसका समापन 30 नवंबर को होगा।
इस्लाम धर्म में पड़ोसियों की अहमियत, उनके अधिकार और हुकूक क्या हैं—इन तमाम विषयों को केंद्र में रखते हुए देशभर में मुख़्तलिफ़ गतिविधियों के साथ जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी सिलसिले में आज 21 नवंबर को ग्राम रांकई स्थित जमाअते इस्लामी के क्षेत्रीय कार्यालय में “समाजी रहनुमाओं की मीटिंग” का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर इस मुहिम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जमाअते इस्लामी रांकई के मुकामी अमीर जनाब रिज़वान ख़ान साहब और जबलपुर से तशरीफ़ लाए जनाब ग़ुलाम साबिर साहब (नाज़िमे जिला जबलपुर–कटनी, जमाअते इस्लामी हिंद मध्य प्रदेश) ने मुहिम और पड़ोसियों के हुकूक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पेश की।
रिपोर्टर — शाह फ़ैसल, रांकई
