https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*सराफा को बचाओ कलेक्टर रजनी सिंह!:कब हटेगा गुदरी सब्जी बाजार का अवैध अतिक्रमण?नरसिंहपुर

सराफा बाजार को कूड़े के ढेर में तब्दील किया जा रहा है!सड़क पर पसरे अतिक्रमण ने स्थानीय दुकानदारों,निवासियों और राहगीरों का निकलना दूभर कर दिया है!

दरअसल सराफा बाजार गुदरी के इस हिस्से में सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानें और ठेले लगाए जा रहे हैं! मार्ग को बाधित करने वाले ये दुकानदार राहगीरों द्वारा आपत्ति जताने पर आए दिन झड़प करते हैं!

इतना ही नहीं दिनभर सब्जियों को बेचने के बाद जो भी अपशिष्ट बचता है,सब्जी विक्रेताओं द्वारा उसे खुले में फेंका जा रहा है,जिसकी वजह से जलगांव ज्वेलर्स के समीप पंप हाउस के सामने कूड़े का ढेर लग गया है।

जिसकी वजह से कूड़ा खाने के लिए सड़क पर आवारा गौ वंश एकत्रित हो जाते हैं और कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि,कमीशन के लालच में ना नगर पालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न यातायात विभाग?आखिर कब स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को कब इस अतिक्रमण और उत्पात की समस्या से निजात मिलेगी?

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर