https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News
ताज़ा रिपोर्ट | 📍 गाजियाबाद

युवक के मुंह में पिस्टल मारी गोली, हत्या

📅 प्रकाशित: 8 अक्टूबर 2025 | 🖋 रिपोर्ट: Stringer Journalist
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में 3 हमलावरों ने एक युवक आसिफ की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने उसके मुंह में पिस्टल डालकर ट्रिगर दबाया, जिससे गोली सिर के आर-पार हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उसे दो और गोलियां मारी।
⚠️ घटनास्थल: गोलियों की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतक के भाई ने नामजद FIR दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, आसिफ ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी अर्शी के साथ वह बड़ा बाजार, डासना में रहता था, जबकि दूसरी पत्नी जूही के साथ रफीकाबाद थाना क्षेत्र के वेव सिटी में किराए के मकान में रहता था।

परिजनों का आरोप है कि जूही ने साजिश कर अपने साथियों से आसिफ की हत्या कराई। उन्होंने पुलिस से दूसरी पत्नी जूही को गिरफ्तार करने की मांग की है।


QR code

📞 पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं या QR को स्कैन करें:

🔗 वेबसाइट खोलें

© 2025 Stringer24 News | रिपोर्टिंग: Stringer Journalist

समाचार साभार प्राप्त: आशा चौधरी, गाजियाबाद

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर