https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*युवक पर जानलेवा हमला?:गाडरवारा अब सिर्फ़ अंधेरे की कहानी कहता है*

गाडरवारा की गलियां अब सिर्फ़ रास्ते नहीं, बल्कि ख़तरे और खौफ़ के साये बन गई हैं। जहां कभी बच्चे खेलते थे, वहां अब सन्नाटा और अज्ञात भय ही घर कर गया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मामला गाडरवारा के डोंगरगांव क्षेत्र का है,जहां चार से पांच नकाब पोश लोगों द्वारा हिंसक वारदात को अंजाम देते हुए,खेत में जबरिया युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया!

घायल युवक ने जैसे तैसे परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया,युवक को गाडरवारा में प्रथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

बढ़ती हिंसा का साया:हाल ही के महीनों में दो तीन बड़े हमले।स्थानीय दुकानों और गलियों में अब रात का समय घातक माना जाता है।लोग घर से निकलने में भी डरते हैं।

पुलिस पर विश्वास खत्म: स्थानीय लोग कहते हैं:"हम पुलिस को बुलाते हैं, पर जवाब आने से पहले हमारे खून के धब्बे गलियों में सूख जाते हैं!"कई ने घर के दरवाजे बंद करके रात भर छुपकर बैठना ही सुरक्षित समझा!

गाडरवारा अब सिर्फ़ अंधेरे की कहानी कहता है।हर गली, हर कोना, हर अंधेरा अब एक खतरे का संकेत है।क्या अगला शिकार आप होंगे?

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर