https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


image credit goes to shutterstock 



आपका यह पहला करवा चौथ है?आप भी अपने पहले करवा चौथ पर व्रत रख रही हैं। जाहिर सी बात है तो ऐसे में अपने प्रियतम को छलनी से देखने के बारे में सोचकर आपके पेट में तितलियाँ उड़ रही होंगी।

हमें यकीन है कि आप किसी रोमांटिक बॉलीवुड फ़िल्म की तरह पूजन के पलों की कल्पना करना बंद नहीं कर पा रही होंगी।

 तो ऐसे में आप अलग-अलग तरह के मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

सबसे पहले आप चेहरे को अच्छे से साफ करें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।इसके साथ ही फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाकर स्किन को नैचुरल फिनिश दें।कॉन्सीलर का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स और स्पॉट्स को कवर करने के लिए कर सकती हैं।

इससे आपके चेहरे का निखार बढ़ जाएगा और चेहरा दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा।

करवा चौथ के लिए अगर आप कुछ खास और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो राजस्थानी स्टाइल मेहंदी आपके लिए परफेक्ट है।

मेहंदी केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं है, यह प्यार और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है। इस करवा चौथ आप भी पिया के नाम की मेहंदी लगाकर अपने रिश्ते में और भी मिठास घोलें। 

अगर आप करवा चौथ के लिए कुछ यूनिक और एवरग्रीन डिजाइन चाहती हैं, तो इस मेहंदी को जरूर ट्राई करें। ये डिजाइन न केवल ट्रेंडी है, बल्कि आपके हाथों को देगी एक क्लासिक टच।

अब महिलाएं करवा चौथ को मिल-जुलकर एक उत्सव व बड़े त्योहार के रूप में भी मनाती हैं। ऐसे में तैयार होने, ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े पहनने का महत्व और भी बढ़ जाता है।

बैकलेस कच्छ कढ़ाई ब्लाउज साड़ी व लहंगे आदि किसी के भी साथ पहन सकती हैं।चाहे आप नई दुल्हन हों या आपको इस त्यौहार को मनाने का वर्षों का अनुभव हो, इस खूबसूरत पोशाक को पहनने में संकोच न करें।

कढ़ाई वाले कुर्ते को पलाज़ो या शरारा के साथ अपने ब्राइडल चूड़े और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पहनें।हमें यकीन है कि मेहंदी से सजे आपके हाथ इस कुर्ते को और भी निखार देंगे!

आजकाल हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा काफी चलन में हैं. ऐसे में ब्यूटीफुल फ्लोरल लहंगा आपको भी ट्राई करना चाहिए, ये मल्टीकलर लहंगी आपको रॉयल और रिच लुक देगा।


करवा चौथ पर शादी का जोड़ा पहनने की परंपरा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी पति-पत्नी के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।






Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर