https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*ग्राम रायपुर में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन: सरपंच आनंद ने विधिवत पूजा-अर्चना की!: ग्राम पंचायत रायपुर:चिचली:नरसिंहपुर*

नरसिंहपुर जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, कार्यस्थलों और कारखानों में पूजन, यज्ञ,हवन का आयोजन किया गया।अनेक स्थानों पर में रथयात्रा निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारीगरों ने अपना काम बंद रखा। कारीगरों ने सुबह भगवान विश्वकर्मा के चित्र के आगे पुष्प अर्पित करके अपने औजारों और मशीनों की साफ सफाई के साथ उनकी पूजा की। 

चिचली जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में सरपंच आनंद विश्वकर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया।इस दौरान कार्यालय, मशीनों और यंत्रों की पूजा की गई।कर्मचारियों और कारीगरों ने अपने कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

सरपंच आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और प्रथम अभियंता माना जाता है। पूजन में कार्यालय कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुराणों की मान्यता के अनुसार, स्वर्गलोक, पुष्पक विमान, इंद्रप्रस्थ, द्वारका और भगवान शिव का त्रिशूल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किए थे।

इसलिए उनकी जयंती पर कामगार, इंजीनियर और उद्योगपति अपने औजारों और मशीनों की पूजा कर कार्य में सफलता और सुरक्षा की कामना करते हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर