https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*ऐसे कब तक खाली करोगे अंडरपास का पानी?: गोटेगांव: नरसिंहपुर*

गोटेगांव बगासपुर मार्ग पर अंडरपास में जलभराव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी से होकर गुजर रहे हैं। इससे कई वाहन खराब हो गए हैं।स्थानीय रहवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर बारिश में आती है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देते। अंडरपासों की खराब निकासी व्यवस्था के कारण मामूली बारिश में भी जलभराव हो जाता है।

इससे आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करे। लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर